बाराबंकी, मई 3 -- रामनगर, संवाददाता। सरयू नदी पर बने पुराने संजय सेतु की मरम्मत का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है।

कार्य की प्रगति पुल पर कुल 62 जॉइंट्स बदले जाने हैं जिसे अप डाउन में बांट कर कार्य हो रहा। अब तक 52 जॉइंटर बदले जा चुके जो बाराबंकी से गोंडा जाने वाले साइड की तरफ के हैं। अभी दस और बदले जाएंगे। फिर डाउन साइड की तरफ का काम शुरू होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगामी 20 दिनों के भीतर पूरा कार्य संपन्न होने की उम्मीद है।

मरम्मत की प्रक्रिया मरम्मत कार्य के तहत पुल की पुरानी डामर परत को खुरचकर हटाया जा रहा है। जॉइंटर बदलने के बाद पुल पर नए सिरे से डामरीकरण किया जाएगा जिससे आवागमन और अधिक सुगम व सुरक्षित हो सकेगा। पुराने जॉइंटर उखाड़ते समय पुल में बड़े-बड़े गैप बन जाते हैं। जिनसे कोठियों की बेयरिंग रस्सी के सहारे नीचे तक पहुंचा...