गोंडा, जून 25 -- नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा में पुराने सरयू पुल के निकट सड़क किनारे गुरुवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। स्थानीय लोगों ने पुराने सरयू पुल की बाईं ओर गांव की सड़क के किनारे शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। कुछ समय बाद अयोध्या में मजदूरी करने वाले भीम कुमार राठौर ने शव की पहचान दिल्लू शाह (45 वर्ष), निवासी कंडौली गांव, थाना सहतवार, जिला बलिया के रूप में की।

शव की पहचान भीम कुमार ने पुलिस को बताया कि दिल्लू शाह अयोध्या स्थित रामकथा संग्रहालय में गांव के अन्य मजदूर...