सरयू ने बढ़ाई मुसीबत, दियरांचल के सैकड़ों घर डूबे
बलिया, सितम्बर 6 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा और सरयू के अलावा टोंस में भी एक साथ आई बाढ़ से दर्जनों गांवों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर में एक से दूसरे पुरवे में जाने वाले सम्पर्क मार्ग भी पानी में डूब गए हैं। प्रभावित गांवों में प्रशासन की ओर से नाव का समुचित प्रबंध नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। दियरांचल के मानगढ़ में सौ से अधिक घरों में सरयू का बाढ़ पानी घुसा हुआ है। अनग्राहित साहनी, भारत, मदन, उधारी गोड़, दिनेश यादव आदि ने बताया कि नाव के अभाव में जरूरी सामान के लिए पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है। शिवाल मठिया में करीब तीन दर्जन से अधिक घर बाढ़ के पानी से घिरे हैं। श्रीराम यादव, सीताराम यादव, सुरेंद्र यादव, चंदेश्वर चौधरी और चंद्रमा चौधरी ने बताया कि करीब 50 घरों में पानी घुस चुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.