श्रावस्ती, दिसम्बर 31 -- रतनापुर, संवाददाता। पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने सरयू नहर में छलांग लगा दी थी। नहर में महिला की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को छठे दिन महिला का शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर नहर से बरामद किया गया। सोनवा थाना क्षेत्र के कोरीपुरवा गांव निवासी रुकसार बेगम (25) पुत्री छोटे खां की शादी तीन साल पहले गिरंट थाना क्षेत्र के सरका बराव गांव निवासी अरमान पुत्र पेरू के साथ हुई थी। शादी के बाद से परिवार में आए दिन विवाद होता था। अरमान मुंबई में था। बीते शुक्रवार को मोबाइल पर पति पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था। जिससे परेशान होकर रुकसार ने सोनवा के बढ़ईपुरवा गांव के पास स्थित सरयू नहर पहुंचकर पुल से छलांग लगा दी और डूबकर लापता हो गई थी। परिजनों के साथ ही पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह रुकसार का शव घटनास्थल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.