गोंडा, मई 3 -- गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रेहरा बाजार रेंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सरयू नहर में एक डॉल्फिन के फंसे होने की खबर आई। वन विभाग और विशेषज्ञ टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रातभर की मशक्कत के बाद रविवार की सुबह उसे सुरक्षित बाहर निकाला और राप्ती नदी में छोड़ दिया। बलरामपुर जिले के ग्राम धिरावनडीह ईटई रामपुर के पास सरयू नहर खंड चार में शनिवार की शाम डॉल्फिन के फंसे होने की सूचना मिली। नहर में पानी बेहद कम होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी और उसकी जान खतरे में थी।रेस्क्यू की तैयारी डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को तुरंत अलर्ट कर दिया गया और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से टीएसए की विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया। ज...