संतकबीरनगर, मई 31 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। सरयू नहर में पानी आने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सांथा विकास खंड के दर्जनों गांवों से गुजरने वाली सरयू नहर में पानी की शुरुआत हो गई है। नहर में पानी आने से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को सुविधा महसूस हो रहे है। उन्हें निजी साधनों का प्रयोग करके सब्जी की खेती करनी पड़ती थी। जिससे लागत काफी ज्यादा आ रही थी। किसान बहरइची मौर्य, फूलचंद मौर्य, दिनेश मौर्य, घमालू, सिद्दू झा, सेराज अहमद, फिरोज, दीनानाथ आदि कहना है कि नहर में पानी छोड़ने के लिए जिम्मेदारों ने गंभीरता दिखाया। इससे किसानों को काफी राहत मिली। यह भी पढ़ें- नहर में आया पानी, सिंचाई में जुटे किसान विकास खंड के गनवरिया, सांथा, निघुरी, राजेडीहा, पसाई, लेदवा श्रीपाल, परसवनिया, अमथरी,धर्मसिंहवा आदि गांवों से यह नहर गुजरती है।...