बलरामपुर, मई 21 -- उतरौला, संवाददाता। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के फकिरापुर गांव के दक्षिण स्थित सरयू नहर में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। बताया गया कि सबसे पहले श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के चमरूपुर गांव के पास ग्रामीणों ने शव को नहर में बहते हुए देखा था और इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बहते-बहते शव गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में पहुंच गया, जहां पुलिस ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष राजीव मिश्र ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष प्रतीत हो रही है। यह भी पढ़ें- अधेड़ का मिला शव शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी से संबंधित जानकारी भेजी गई है। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पंचनामा...