बागेश्वर, जून 25 -- देवेंद्र, बागेश्वर। विकास भवन के सामने सरयू नदी में हो रहे खनन पर क्षेत्र के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। जेसीबी मशीनों से हो रहे खनन पर आपत्ति जताई है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खनन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। राधा नेगी के नेतृत्व में ज्वालादेवी वांर्ड के लोग गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि इन दिनों विकास भवन के सामने सरयू नदी में अवैध ढंग से खनन हो रहा है। जेसीबी मशीन लगाकर खनन हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...