बाराबंकी, मई 15 -- बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में तेवराइन पुरवा मजरे बल्लोपुर गांव के पास सरयू नदी में नहाने गया श्रमिक डूब गया। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। श्रमिक की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में लालपुर चौकी अंतर्गत तेवराइन पुरवा मजरे बल्लोपुर में बाढ़ कार्य खंड की ओर से ग्राम सुरक्षा के लिए ठोकर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में सीतापुर जिला बिसवा थाना अंतर्गत बोहरा गांव का काशीराम व कोतवाली सदरपुर के पैगरवा निवासी उनका दामाद मुकेश मजदूरी कार्य में लगे हुए हैं। शुक्रवार दोपहर में ससुर दामाद नहाने के लिए सरयू नदी के पानी में चले गए। यहां पर अचानक पैर फिसलने से मुकेश गहरे पानी में जाने लगा, यह देख ससुर काशीराम ने शोर मचाना शुरु किया और खुद बाहर आ गया। सूचना पर चौकी पुलिस पहुंची, व...