बलिया, मई 21 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर में नवनिर्मित ठोकर के पास सरयू नदी नदी में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। घटना बुधवार की देर शाम की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने देर रात तक तथा गुरुवार को दिन में भी सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- सरयू नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारीघटना का विवरण चांदपुर गांव निवासी भगवान दयाल सिंह का पुत्र 19 वर्षीय विशाल कुमार सिंह नदी में स्नान कर रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाकर तलाश अभियान शुरू कराया। सहतवार थानाध्यक्ष प्रशांत चौ...