सरयू नदी में नहाते समय तीन किशोर डूबे,तलाश जारी
अयोध्या, मई 16 -- सोहावल, संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तहसीनपुर के पास नदी में नहाते समय तीन किशोर डूब गए। एक ही परिवार से तीन किशोरों के डूबने पर क्षेत्र में हड़कंप पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जबकि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग सरयू घाट पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर एवं स्टीमर की सहायता से देर शाम तक नदी के गहरे पानी में किशोरों की तलाश करती रही। लेकिन शाम तक किशोरों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना करीब साढ़े पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। शनिवार साढ़े पांच बजे ग्राम तहसीनपुर निवासी 17 वर्षीय सत्यम पांडेय पुत्र विनय पांडेय, 14 वर्षीय मानस पांडेय पुत्र कृपाशंकर पांडेय,19 वर्षीय अमित पांडेय उर्फ राज पांडेय पुत्र अमर बहादुर पांडेय अपने र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.