अयोध्या, मई 17 -- सोहावल,(अयोध्या) संवाददाता। अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तहसीनपुर के पास नदी में नहाते समय तीन किशोर शनिवार को डूब गए थे। इसके बाद पुलिस ने देर रात करीब दस बजे तक नदी में एसडीआरएफ की टीम,गोताखोरों की मदत से जाल डालकर तीनों किशोरों की तलाश करवाई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को दोपहर बाद तक नदी से एक-एक करके तीनों किशोरों के शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। शनिवार की शाम ग्राम तहसीनपुर निवासी 17 वर्षीय सत्यम पांडेय पुत्र विनय पांडेय, 14 वर्षीय मानस पांडेय पुत्र कृपाशंकर पांडेय,19 वर्षीय अमित पांडेय उर्फ राज पांडेय पुत्र अमर बहादुर पांडेय अपने रिश्तेदार जिला गोंडा निवासी 16 वर्षीय ध्रुव पांडेय पुत्र संदीप पांडेय व 19 वर्षीय अभिषेक पांडेय उर्फ अंश पांडेय पुत्र गुड्डू पांडेय गांव के करीब सर...