बाराबंकी, जुलाई 27 -- रामनगर, संवाददाता। सरयू नदी पर प्रस्तावित फोरलेन पुल निर्माण के लिए मशीनों को ले जाने के लिए अस्थाई लोहे के पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बनने में सात महीने का समय लगने का अनुमान है। जिसकी भार क्षमता 200 टन बताई जा रही है। इसी लोहे के पुल पर मशीनें चलकर कोठियो का निर्माण करेंगी। नदी में कोठियां बनाने के लिए सबसे पहले मिट्टी परीक्षण का कार्य पूरा किया गया। करीब दस जगह मशीनों से बोरिंग कर यह कार्य खत्म हुआ। अब स्थाई पुल निर्माण कार्य के लिए नदी के भीतर मशीनों के आवागमन के लिए सात मीटर चौड़ा डबल लेन का अस्थायी लोहे के पुल बनाने का काम तेज कर दिया गया है। इसके लिए भारी मशीनों से लोहे के पाइप लगभग 24 मीटर गहराई तक प्रेशर से दबाए जा रहे हैं। पाइप का ऊपरी हिस्सा एक मीटर ऊपर रखा जा रहा है, जिस पर लोहे के गार्डर लग...