बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच, संवाददाता। मां सरयू नदी पुनरोद्धार समिति के तत्वावधान में सरयू नदी की सफाई, घाट के सौंदर्यीकरण एवं झिंगहाघाट का नाम बदलकर सरयू घाट किए जाने को लेकर सोमवार को नदी के तट पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक एडवोकेट धनंजय सिंह ने किया। मुख्य अतिथि स्वामी विष्णु देवाचार्य महाराज के नेतृत्व में मां सरयू की आरती उतार कर नदी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सरयू नदी के इस पावन तट पर विभिन्न पर्व एवं त्योहारों पर मेले का आयोजन होता है। जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं। विगत वर्षों से पवित्र सरयू नदी की साफ सफाई एवं निर्बाध जल बहाव हेतु कोई कार्य नहीं हुआ है जिससे इस नदी में जगह-जगह सिल्ट जम गया और जल प्रवाह बाधित हुआ है। बिना सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.