पिथौरागढ़, मार्च 21 -- बेरीनाग। वन क्षेत्राधिकारी गंगोलीहाट ने नमामि गंगे परियोजना के तहत सेराघाट में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान वन कर्मियों ने सरयू नदी के किनारे फैले गन्दगी को साफ कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यहां रेंजर राजेंद्र सिंह मेहरा, वन दरोगा हीरा सिंह बिष्ट, वन दरोगा देवेंद्र सिंह मेहरा, वन दरोगा योगेश कार्की, वन दरोगा रितिका टम्टा, वन दरोगा सिलेन्द्र बम, अनिल कुमार, गणेश चंद्र, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, लक्ष्मी लुंठी मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...