सरयू नदी का शुरू हुआ सीमांकन, दायरे में आएंगे दर्जनों अतिक्रमणकारी
चित्रकूट, सितम्बर 15 -- चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी के जलप्रलय के बाद अब प्रशासन ने नदियों के सीमांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के दौरान कहा था कि अतिक्रमण की वजह से चित्रकूट में यह आफत आई है। क्योंकि नदियों का रास्ता रुका हुआ है। उन्होंने प्रशासन को नदियों का सीमांकन करने के साथ ही अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया था। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और सरयू (धारा) नदी से सीमांकन की शुरूआत की गई है। सरयू (धारा) नदी का उद्गम स्थल कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित मप्र क्षेत्र से है। इसमें बारिश के दौरान ही पानी आता है। एमपी से होते हुए यूपी से होकर सरयू (धारा) नदी रामघाट के पास मंदाकिनी में मिलती है। यूपी क्षेत्र में चितरा गोकुलपुर के पीछे की तरफ से यह निकलती है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.