संतकबीरनगर, सितम्बर 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सरयू नदी का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन बाढ़ पीड़ित गांवों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गांव जाने वाली सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और आवागमन की परेशानी से ग्रामीण जूझ रहे हैं।सरयू का पानी स्थिर होने के बावजूद खेतों में जमा पानी से किसान अपनी बर्बाद हो रही फसल को लेकर परेशान हैं। वहीं पशुपालकों के सामने पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या खड़ी है। बाढ़ पीड़ित गांवों सीयर कला, तुर्कवलिया, दौलतपुर, कंचनपुर, गायघाट दक्षिणी, खरैया, सरैया, चकदहा, भौवापार, गुनवतिया, ढोलबजा, चपरा पूर्वी खलेपुरवा, आगापुर गुलरिहा, छपरा मगर्वी का कुर्मियान टोला सहित लगभग 19 गावों के संपर्क मार्गों पर पानी और कीचड़ के कारण लोगों को आने-ज...