सरयू के पानी में डूब गई किसानों की उम्मीद, एक हजार एकड़ फसल डूबी
देवरिया, जून 1 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। असमय सरयू का जलस्तर अचानक बढ़ने से उन किसानों की उम्मीदों पर तुषारापात हो गया है, जिन्होंने बेहतर भविष्य की उम्मीद में रेता क्षेत्र मे मौसमी फल व सब्जी की खेती की थी। पानी से लगभग एक हजार एकड़ ककड़ी, खीरा, तरबूज और सब्जी की फसलें जलमग्न गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों की चिंता अब कर्ज भरने की है। बरहज, गौरा, जयनगर, तिवारीपुर, परसिया कूर्ह, कटइलवा, पटेल नगर, रगरगंज, केवटलिया, मेहियवा, कोटवा, पैना कपरवार आदि गांवों के किसानों ने आर्थिक आत्म निर्भरता की आस में महाजन से कर्ज लेकर रेता क्षेत्र में तरबूज, खीरा, ककड़ी, लौकी, तरोई की फसलें लगाई थी। किंतु सारी उम्मीदें एक ही झटके में टूट गई। सरयू नदी का कहर किसानों पर टूट रहा है। पूंजी डूबने से किसानों के समक्ष कर्ज चुकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.