सरयू के जल स्तर में कमी होने के बाद भी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बरकरार
संतकबीरनगर, अगस्त 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के जलस्तर में कमी आने से प्रशासन और तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों ने कुछ राहत महसूस की है, वहीं क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की परेशानियां अभी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खेतों में भरा बाढ़ का पानी, कीचड़युक्त रास्ते और आवागमन की समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन अब भी प्रभावित है।बीते दिनों सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 79.350 मीटर पर पहुंच गया था। इसके चलते नदी का पानी नदी और बांध के बीच बसे गांवों के चारो ओर फैल गया था। रास्तों पर पानी भर जाने से केवल नावों से आने जाने का रास्ता बचा था। यह भी पढ़ें- Mau News: सरयू नदी का जलस्तर कम होने से बढ़ा कटान का खतरा फसलें डूब गई थीं। तीन दिन से नदी का जलस्तर कम होना शुरू हुआ। इससे लोगों को राहत तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.