सीवान, जनवरी 19 -- मौनी अमावस्या के अवसर पर सरयू नदी किनारे कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्नान के पहले आए श्रद्धालुओं द्वारा शनिवार की देर शाम से ही भजन कीर्तन और धार्मिक कथाओं का आयोजन करना शुरू हो गया। तो कई लोगों ने एक दूसरे के साथ बैठकर धार्मिक मुद्दों पर चर्चा करते रहे। वही सरयू नदी किनारे बने धर्मशाला, मंदिर, सामुदायिक भवन में सैकड़ों लोगों ने शनिवार की शाम से शरण लिए थे। इस दौरान कड़ाके की ठंड और कुहासे ने भले ही लोगों के समाने समस्या खड़ी करने का प्रयास किया। लेकिन बुधवार की सुबह उनके अडिग धार्मिक भावनाओं के सामने कुछ टिक नहीं पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.