गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद बड़हलगंज क्षेत्र के कछरांचल में एक बार फिर सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों के माथे पर चिन्ता की लकीरें खींच गई है। गांव में पहुंचने वाले संपर्क मार्ग पर पानी ओवरफ्लो कर रहा है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। नदिया खतरे की निशान से ऊपर बह रही है। 30 प्रभावित गांवों में 40 नाव लगाई गई हैं। बाढ़ के चलते छह विद्यालयों में पढ़ाई ठप हो गई है। एसडीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में तहसील की टीम ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीम ने बताया नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी अभी भी बढ़ाव पर है.

सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से कोलखास, ज्ञानकोल, दिस्तौलिया, बरडीहा, अजयपुरा, गोरखपुरा, खैराटी, कोटियानिरंज, गोनघट सहित दर्जनों गांव पान...