मऊ, जून 19 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनन्द वर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं आर्द्रभूमि समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में प्रवाहित सरयू एवं तमसा नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों में किसी भी प्रकार के ठोस एवं द्रव अपशिष्ट पदार्थों का प्रवाह न होने पाए तथा इसके लिए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नदियों के किनारे स्थित गंगा ग्रामों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को नदियों के सं...