प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जहरखुरानों का गैंग फिर से सक्रिय हो गया है। सरयू एक्सप्रेस में प्रसाद के नाम पर जहरीला पेड़ा खिलाकर तीन यात्रियों को शिकार बनाया है। शिकायत मिलने पर प्रयागराज जीआरपी ने अज्ञात जहरखुरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।एफआईआर के मुताबिक चंपारण, बिहार निवासी शिवाकान्त चौबे के बाबा हृदयानन्द चौबे, दादी शैल देवी और चाचा अनिल चौबे बीते 23 मार्च को प्रयागराज संगम स्टेशन से अयोध्या के लिए ट्रेन नंबर 14233 सरयू एक्सप्रेस से निकले थे। उसी ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति प्रसाद के नाम पर यात्रियों को जहरीला पेड़ा खिला दिया। पेड़ा खाते ही तीनों यात्री ट्रेन में अचेत हो गए। उनके साथ बैठे यात्रियों ने मदद की कोशिश की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। फाफामऊ स्टेशन पर पुलिस को कॉल किए। इधर ट्रेन चली। ट्रेन के सुल्तान...