सरयूनहर में डूबे किशोर का शव मिला, गांव में पसरा मातम
बलरामपुर, जून 30 -- ललिया/बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के पास स्थित सरयूनहर में नहाने के दौरान डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार भोर में बरामद हो गया। शव मिलने की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब दो बजे शिवपुरा बाजार से तीन किशोर सरयूनहर में नहाने गए थे। नहाते समय गोलू उर्फ गुलाम हुसैन गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबकर लापता हो गए। साथ गए दोनों किशोर इमरान और कबीर ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा अपने स्तर पर किशोर की तलाश शुरू कर दी。
पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.