सरयु यमुना ट्रेन से 138 लीटर शराब बरामद
समस्तीपुर, अगस्त 18 -- समस्तीपुर। ट्रेन संख्या 14650 सरयु यमुना एक्सप्रेस से मार्गरक्षण दल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुये भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुअनि सोनू कुमार, हवलदार उदय पासवान व सिपाही प्रवीण कुमार ने उक्त ट्रेन के कोच संख्या बी4 से लावारिस अवस्था में 08 पिट्ठू बैग देखा। जब उसकी जांच पड़ताल की गयी तो उसमें से शराब बरामद हुआ। बरामद शराब की मात्रा करीब 138 लीटर बतायी गयी है। इस बाबत जानकारी देते हुये रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि शराब जब्त कर रेल थाना में विधि सम्मत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.