बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चेरो गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान इसुआ गांव निवासी मनोज पासवान के 25 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने घर इसुआ लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...