बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव के पास सोमवार को सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी। मृतका ससौर गांव निवासी स्व. विपिन प्रसाद की 66 वर्षीया पत्नी श्याम देवी है। उनके पुत्र ने बताया कि वह मां को बाइक पर बिठाकर ले जा रहे थे। तभी सिंघौल गांव के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गयी। थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...