बिहारशरीफ, मार्च 11 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के टाल क्षेत्र में रबी फसल की कटनी शुरू हो चुकी है। शांतिपूर्ण तरीके से चना, मसूर, सरसों, राय व अन्य फसलों की कटनी हो रही है। किसानों ने इसपर खुशी जतायी है। किसान संजीव कुमार, रौशन चौधरी, नाजुक सिंह, टुन्ना महतो, त्रिपुरारी सिंह, नुनु बाबू व अन्य ने बताया कि घुड़सवारों की तैनाती होने से रबी फसल की बर्बादी नहीं हुई। इसके लिए लोगों को पुलिस अधीक्षक भारत सोनी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...