बिहारशरीफ, अक्टूबर 5 -- सरमेरा में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई माताओं को पौष्टिक आहार की दी गयी जानकारी फोटो : सरमेरा कैंप : सरमेरा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को गोद भराई कार्यक्रम में शामिल गर्भवती महिलाएं व आंगनबाड़ी सेविकाएं। सरमेरा, निज संवाददाता।

गर्भावस्था में पौष्टिक आहार राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सरमेरा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करायी गयी। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था में पौष्टिक और संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और प्रसव पूर्व आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी गयी। गर्भवती महिला सपना कुमारी की गोद भराई की रस्म की गयी। सीडीपीओ अंजू कुमारी ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान मां के स्वास्थ्य का सीधा असर गर्भस्थ शिशु के विकास पर पड़ता है। इसलिए महिलाओं को भोजन में हरी सब्जियां, दाल,...