बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- 1000 छात्रों ने लिया भाग, 5 किलोमीटर तक गूंजे भारत माता के जयकारे फोटो : सरमेरा तिरंगा : सरमेरा बाजार में शुक्रवार को एक हजार फीट लंबे तिरंगा के साथ यात्रा में शामिल छात्र। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सरमेरा नगर इकाई ने शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। 1000 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली पांच किलोमीटर की यात्रा में एक हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। बाजे-गाजे के बीच विद्यार्थी भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा में जिला संगठन मंत्री शुभम आनंद, नगर कार्यकर्ता विकास कुमार, संजीत कुमार व अन्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- 150 मीटर तिरंगे के साथ निकाली यात्रा नालंदा कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य रैली निकाली गयी। इ...