सरमेरा अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं
बिहारशरीफ, मई 17 -- सरमेरा, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 माह से महिला चिकित्सक नहीं हैं। इससे महिलाओं को इलाज कराने के लिए बिहारशरीफ या पटना जाना पड़ता है। कई बार गंभीर स्थिति में प्रसव के दौरान निजी क्लीनिक में जाने से उनकी मौत तक हो जाती है। गंभीर हालत में उन्हें झोलाछाप डॉक्टर या निजी क्लीनिक में इलाज करना पड़ता है। सरेमरा जिला का सबसे सुदुरवर्ती इलाका है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने स्वास्थ्य मंत्री ई. निशांत कुमार से इस अस्पताल में एक महिला चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है ताकि, यहां की महिलाओं का इलाज सरमेरा में ही हो सके। यह भी पढ़ें- दभड़ा में उपस्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.