सरमाउंट ने डीसीए कल्ब को 4 विकेट से हराया
गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी द्वारा सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित जूनियर अंडर -14 क्रिकेट मैच के अंतर्गत गुरुवार को सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए क्लब को 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर डीसीए क्लब के कप्तान शिवम कुमार ने बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 10 विकेट खोकर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लक्ष्य दूबे ने 4 व आदर्श सिंह ने 3 विकेट चटकाए। 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अंत में क्रिकेट कोच दुर्गेश चौधरी द्वारा मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज आरव सिंह को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.