मुजफ्फरपुर, जून 10 -- हथौड़ी। बोचहां थाना क्षेत्र की सरफुद्दीनपुर पंचायत के चकहेलाल में बुधवार को पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी ने किसान सह व्यवसायी हरेराम चौधरी उर्फ राजू चौधरी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पिछले दो महीने के भीतर बोचहां क्षेत्र में दो हत्याएं हो चुकी हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले का जल्द खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो सरफुद्दीनपुर बाजार से लेकर जिला मुख्यालय तक आंदोलन होगा।इधर, राजू चौधरी के पुत्र राहुल कुमार के बयान पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह भी पढ़ें- बोचहां में किसान नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या राहुल कुमार ने बताया कि पिता को गोली लगने के बाद उन्हें लेकर सरफुद्दीनपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जह...