नई दिल्ली, अगस्त 10 -- मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को लंबे अरसे बाद भारतीय टीम में जगह मिली है। उन्हें साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया। सुदर्शन को पैर के अंगूठे में चोट के चलते श्रीलंका में 15 अगस्त से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा। सरफराज ने भारत की ओर से पिछला टेस्ट नवंबर 2024 में खेला था। 28 वर्षीय सरफराज दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन का हिस्सा था। हालांकि, अब बल्लेबाज के टीम इंडिया में जाने पर वेस्ट जोन स्क्वॉड में बदलाव किया गिया है। वेस्ट जोन में सरफराज को सौराष्ट्र के 25 वर्षीय बल्लेबाज जय गोहिल ने रिप्लेस किया है। वह वेस्ट जोन की स्टैंडबाय लिस्ट में थे।गोहिल वेस्ट जोन में सौराष्ट्र के दूसरे खिलाड़ी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट जोन और मुंबई के चीफ सिलेक्टर रा...