जौनपुर, अक्टूबर 12 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव के पहले नहर पुलिया के पास सरपत के झुरमुट में शनिवार की सुबह नवजात शिशु मिलने से आसपास गांवो में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन के केश वर्कर के माध्यम से उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुबह गांव की महिलाओं ने मार्निग वाक के समय नवजात को रोते हुए देखा तो ग्राम प्रधान गजेन्द्र दुबे को जानकारी दी। उधर, नवजात शिशु मिलने की जानकारी होते ही गांव और आसपास गांवों के काफी संख्या में महिला-पुरुष पहुंच गए। देखा तो शिशु नीला पड़ गया था। ग्राम प्रधान की मदत से उसे एक स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर 112 नम्बर पुलिस के साथ थाने के एसआई पारस नाथ यादव और हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी पहुंच गए। उधर, गांव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.