मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पियर के बड़गांव में सरपंच की पिटाई और इसके बाद हुए बवाल मामले में पियर थानेदार रजनीकांत की लापरवाही सामने आई है। लापरवाही और अविवेकपूर्ण निर्णय के कारण बड़ा बवाल हुआ था। इससे कई दिनों तक इलाके में विधि व्यवस्था की समस्या बनी रही। इसके मद्देनजर मंगलवार को एसएसपी कांतेश मिश्रा ने पियर थानेदार रजनीकांत को सस्पेंड कर दिया है। सरपंच लालबाबू सहनी का आरोप है कि पुलिस एक डीजे वाहन चालक को रोक कर उससे वसूली कर रही थी। इसका वीडियो बनाया गया और पुलिस का विरोध किया गया। इससे नाराज होकर थानेदार ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से मारा। सरपंच ने आरोप लगाया कि पद का दुरुपयोग करते हुए थानेदार ने मारकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। बता दें कि सरपंच की बेरहमी से पिटाई के बाद इलाके में लोगों का आक्रोश उबल पड़ा। इसके ...