चम्पावत, मार्च 28 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि वन पंचायतों का विकास सरपंचों के सुझाव के आाधार पर होगा। सरपंचों के साथ हुए संवाद कार्यक्रम में उन्होंने वन पंचायतों के सशक्तिकरण, संरक्षण और आय बढ़ाने पर विचार विमर्श किया। सरपंच दान सिह ने बांज के जंगलों की सुरक्षा, नारायण दत्त ने झाड़ी कटान, उमेश सिंह ने काला बांसा घास पर नियंत्रण, जगदीश सिंह ने पंचायत भवन निर्माण की जरूरत बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...