बोकारो, मार्च 11 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के तुलबुल में सरना स्थल को लेकर आदिवासी समुदाय के दो पक्ष आपस में ही आमने-सामने हो गए। इसके बाद इस बात को लेकर तेनुघाट जाकर बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा से कार्यालय में मिले। महिला-पुरुषों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया। सरना स्थल भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। ऐसे में एसडीओ ने वस्तुस्थिति को समझते हुए सीओ से जांच करने का निर्देश दिया। और तत्काल आनेवाले 16 मार्च को आयोजित सरहुल महोत्सव को धूमधाम से दोनों पक्षों से मनाने का अनुरोध किया। इससे पहले प्रथम पक्ष का कहना है कि वर्षों से हमारे पूर्वज तुलबुल में खाता संख्या 86, प्लॉट संख्या 2081, रकवा 70 डिसमिल एवं प्लॉट संख्या 1993 व रकवा 1.51 एकड़ स्थल पर पूजा करते आ रहे हैं। अब पिछले वर्ष से तुलबुल के टोला मेरलघुटू निवासी बदन मांझी, बिहारी म...