लोहरदगा, मार्च 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा कचहरी मोड देशवाली में स्थित सरना स्थल पर चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य सांसद निधि से पूरा होने के बाद रविवार को सांसद सुखदेव भगत ने इसका लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के अगुवा बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि एवं महिला-पुरुष उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का जीवंत केंद्र है। इसकी सुरक्षा और संरक्षण हम सबका सामूहिक दायित्व है। चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से इसकी पवित्रता और पहचान अक्षुण्ण बनी रहेगी। जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा आदिवासी जीवन का मूल आधार हैं। यदि ये सुरक्षित रहेंगे, तभी हमारी संस्कृति और अस्तित्व सुरक्षित रहेगा। लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.