चक्रधरपुर, जुलाई 30 -- आनंदपुर, संवाददाता। कोल्हान क्षेत्र के मानकी-मुंडा संघ ने सरना धर्म नियमावली-2026 के प्रारूप एवं ड्राफ्ट कमेटी के गठन पर आपत्ति जताते हुए पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम बुधवार को एक ज्ञापन आनंदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिषेक कुमार को सौंपा। ज्ञापन में संघ ने नियमावली के कई प्रावधानों पर पुनर्विचार करने तथा पारंपरिक आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के अनुरूप संशोधन करने की मांग की है।मानकी-मुंडा संघ का कहना है कि सरना धर्म नियमावली का प्रारूप तैयार करते समय पारंपरिक आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों की पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित नहीं की गई। इससे समाज में असंतोष का माहौल है।ज्ञापन में संघ ने मांग की है कि ड्राफ्ट कमेटी में किसी भी गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के सदस्य को शामिल नहीं किया जाए। साथ ही किसी भ...