रांची, अप्रैल 5 -- खूंटी, संवाददाता। सरना धर्म सोतो: समिति शाखा दुलवा के सरना स्थल पर रविवार को सरहुल पूजा महासमिति, खूंटी के तत्वावधान में भगवान सिंगबोगा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान धर्मगुरु बगरय मुंडा ने सरना धर्म के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों द्वारा परिकल्पित समृद्ध समाज आज भी पूर्ण रूप से साकार नहीं हो पाया है। वर्तमान समय में धार्मिक और राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण पारंपरिक रीति-रिवाजों पर असर पड़ा है, जिससे लोग अपने मूल धर्म से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त शोषण, अन्याय और अत्याचार के साथ-साथ कुरीतियों, आडंबरों और अंधविश्वासों को भी चिंता...