रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरना धर्मकोड की मांग को लेकर 17 फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल महाधरना आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी सोमवार को केंद्रीय सरना स्थल, सिरम टोली में राष्ट्रीय सरना समाज धर्म रक्षा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य नारायण उरांव ने कहा कि 2011 की जनगणना में लगभग 49 लाख लोगों ने धर्म कॉलम में 'सरना' लिखा था, जो सरना धर्म की व्यापकता और जीवंतता का स्पष्ट प्रमाण है। इसके बावजूद अब तक सरना धर्मकोड को आधिकारिक रूप से मान्यता नहीं दी गई है। महाधरना में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, नेपाल और भूटान से भी सरना समाज के लोग शामिल होंगे। मौके पर राहुल तिर्की, सोमनाथ उरांव, सुनील उरांव, शिवा...