नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज्ज को शिकायत सौंपकर पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह सरना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने आरोप लगाया कि सरना ने राहुल गांधी से मुलाकात कर 1984 मामलों में माफी की बात कही और एक टीवी कार्यक्रम में अकाल तख्त को केवल इमारत बताया, जिससे संगत में रोष है। कमेटी ने उन्हें पंथ से निष्कासित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...