भागलपुर, अप्रैल 6 -- गोराडीह प्रखंड के गंगटी गांव में चल रहे राहुल यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला सरधो और सोनूडीह सतजोरी के बीच खेला गया। जिसमें सरधो पंचायत ने टॉस जीतकर सोनूडीह सतजोरी पंचायत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनूडीह सतजोरी पंचायत ने निर्धारित 12 ओवर में 157 रन का लक्ष्य दिया। जबाव में सरधो पंचायत की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 133 रन ही बना पायी। सोनूडीह सतजोरी पंचायत ने 24 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.