मेरठ, मई 19 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार देर रात कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में मावा भट्ठियों पर छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। अचानक हुई कार्रवाई से कई भट्ठी संचालकों और व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। खाद्य निरीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में करीब रात 11 बजे शुरू हुए अभियान के दौरान टीम ने कई स्थानों पर चल रही भट्ठियों पर छापा मारकर जांच की। इस दौरान भारी मात्रा में वनस्पति घी, दूध पाउडर और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। अधिकारियों ने मौके पर सामग्री की जांच करते हुए सैंपल भी लिए। खाद्य निरीक्षक जगबीर सिंह ने बताया कि जिन भट्ठियों से सैंपल लिए गए हैं, उन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...