मेरठ, मार्च 3 -- पुलिस चौकी के निकट मंगलवार को नाला चौक होने से जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गलियों के अलावा पुलिस चौकी परिसर में पानी भर गया। कई घंटे पानी सड़क व चौकी में भरा रहा, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पालिका कर्मचारी ने घंटों की मशक्कत कर नाले की सफाई की, जिसके बाद जलभराव से निजात मिल पाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले की पुलिया नीची है, जिसके चलते उसमें कूड़ा करकट अड़ जाता है और वह चौक हो जाता है। मंगलवार को नाला अचानक से चौक हो गया, जिसके बाद नाले का पानी सड़क पर आ गया। आसपास की गलियों के अलावा पानी पुलिस चौकी परिर में भर गया। कई घंटे पानी भरा रहा, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पालिका अधिकारियों ने तुरंत सफाई कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने मशक्कत...