मेरठ, जून 18 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई-पंजीकरण व्यवस्था को निजी संस्था को सौंपने के प्रस्ताव के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखक एसोसिएशन ने तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही विरोध जुलूस निाकलते हुए तहसील गेट पर राजस्व मंत्री का पुतला फूंका। उनके इस प्रदर्शन को भाकियू किसान क्रांति ने भी समर्थन दिया। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के विरोध में दस्तावेज लेखक एवं अधिवक्ता समुदाय ने एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं। सरधना में भी पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। गुरुवार को किए गए प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ई-पंजीकरण की व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने से आम जनता और रजिस्ट्री कार्य से जुड़े लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- वकीलों ने संडीला ...