मेरठ, अप्रैल 22 -- तहसील रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में धुएं का घना गुबार फैल गया। आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोगों को सांस लेना दुभर हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि नगर पालिका ने तहसील रोड पर अस्थाई डंपिंग ग्राउंड बनाया है, जिसमें लम्बे समय से नगर का कूड़ा डाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- कूड़े के ढेर में लगी आग पर काबू पाया इस समय डंपिंग ग्राउंड में कूड़े का पहाड़ बना हुआ है। बुधवार दोपहर अचानक कूड़े के ढेर में आग लग गई। कूड़े के ढेर में पहले धुएं का गुब्बार निकला, फिर आग...