मेरठ, अप्रैल 7 -- प्रधानमंत्री क्षय रोगमुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में टीबी मरीजों के लिए प्रोटीन डाइट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय द्वारा एचडीएफसी बैंक के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) दीप अहलावत ने की। इस अवसर पर कुलसचिव सुनील कुमार झा, एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर अमित त्यागी, जीआईबी हेड जय सिंह भदोरिया सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने टीबी के मरीजों को प्रोटीन युक्त आहार वितरित किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कुलपति दीप अहलावत ने बताया कि विश्वविद्यालय ने अभियान के तहत 25 टीबी मरीजों को गोद लिया है। इन सभी को हर माह नियमित रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.