मेरठ, मार्च 23 -- मोहल्ला कमरानवाबान में सोमवार रात चार बदमाशों ने एक कारोबारी के घर में घुसका चोरी का प्रयास किया। परिवार की महिलाओं ने आहट होने पर छत पर चढ़कर शोर मचा दिया, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घर में केवल महिलाएं थी, परिवार के सदस्य उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए थे। इस घटना को लेकर लोगों में रोष है। पीड़ितो की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला कमरानवाबान निवासी हाजी हरसत का नोजल व प्लंजर मरम्मत का बड़ा कारोबार है। सोमवार को वह पत्नी व बेटी के साथ उमराह करने के लिए मक्का-मदीना के लिए रवाना हुए थे। घर पर उनकी दो बेटियां और पुत्रवधू मौजूद थीं। देर रात चार बदमाश गेट तक पहुंचे और उसे खोलने का प्रयास करने लगे। आहट होने पर घर के सदस्य सतर्क हो गए। इसी दौरान गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी तो महिलाएं ...